गुवाहाटीःअसम प्रदेश युवा कांग्रेस की अध्यक्ष अंकिता दत्त को आज अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। नए अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया कल से शुरू होने की संभावना है। हालांकि अंकिता को हटाए जाने का विरोध भी शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को गुवाहाटी स्थित प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में अंकिता को हटाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अंकिता की भागीदारी नहीं के बराबर थी। जिसके कारण अंकिता को आज युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार दत्त को कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों में उनके असहयोग के कारण हटाया गया है। उनके कार्य से कांग्रेस वरिष्ठ नेता काफी नाराज थे। सूत्रों के अनुसार 25 नवंबर को भारतीय युवा कांग्रेस  के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने उन्हें संगठन में उनके योगदान के लिए नियुक्त किया।