ब्रोकली सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह एक हरी सब्जी है, जो फूल गोभी की तरह नजर आती है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। इसमें प्रोटीन, जिंक, फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। कई लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं, तो कुछ लोग इसकी सब्जी खाना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं, ब्रोकली खाने के क्या फायदे हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है : ब्रोकली में पोटैशियम, कैल्शियम, मैगनेशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो डाइट में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं।

दिल को स्वस्थ रखता है : यह पोटैशियम, विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। 

वजन कम करने के लिए : ब्रोकली में फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इस सब्जी का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है, जिससे  आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।

बालों के लिए लाभदायक : ब्रोकली में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, विटामिन-ए और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में कारगर है। यह आपके बालों को झड़ने से रोकता है। स्वस्थ बालों के लिए हफ्ते में 3-4 बार कच्चे ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं।

हड्डियों को स्वस्थ बनाता है : इस सब्जी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें कैल्शियम और विटामिन-के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए डाइट में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं। आंखों के लिए फायदेमंद : ब्रोकली में विटामिन-ए की मात्रा अधिक होती है, जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।