12 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2022
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)—सप्ताह में 12 व 13 दिसंबर को ग्रहयोग प्रतिकूल रहेगा। अभीष्ट सिद्धि में विलंब होगा। निजी इच्छा की पूर्ति में व्यवधान रहेगा। अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करने से वंचित रहेंगे। यश में कमी महसूस होगी। 14 से 18 दिसंबर तक परिस्थितियों में क्रमिक सुधार होगा। विचाराधीन योजना को मूर्त रूप में परिणित कर सकेंगे। व्यावसायिक विस्तार की दिशा में प्रयास होगा। व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। जटिल समस्याओं के समाधान में मित्र सहायक होंगे। शुभ विचार का उदय होगा। धन संचय की ओर रुजान रहेगा। मान-सम्मानपरक कृत्य संपन्न होगा। भाग्योदय टिप्स—मंगलवार के दिन व्रत रखें तथा मंगल ग्रह से संबंधित लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
वृषभ : (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)—सप्ताह में 12 व 13 दिसंबर को योजना साकार होने को होगी। कार्य-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नवसमाचार की प्राप्ति से प्रसन्नता होगी। आपसी संबंधों में अत्यधिक प्रगाढ़ता रहेगी। 14 से 16 के दिन 2/04 बजे तक विचारों में उग्रता रहेगी। आर्थिक हानि की आशंका रहेगी। किसी से धोखा की आशंका रहेगी। शेष 18 दिसंबर तक समय हितकर रहेगा। आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क होगा। मनो-विनोद के सुअवसर प्राप्त होंगे। चित्त प्रफुल्लित रहेगा। भाग्योदय टिप्स—शुक्रवार के दिन श्री महालक्ष्मीजी का पूजन करें तथा बड़ों का आशीर्वाद लें। शुक्र ग्रह संबंधित वस्तुओं का दान करें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)—सप्ताह में 12 से 16 दिसंबर के दिन 2/04 बजे तक कुछेक कार्यों में सफलता मिलेगी। घरेलू समस्याओं का संतोषजनक समाधान होगा। जीवन साथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। दूसरों की सलाह समय पर काम आएगी। तत्पश्चात् 18 के दिन 10/31 बजे तक समय विपरीत रहेगा। प्रगति में अवरोध रहेगा। सामयिक सिद्धि का प्रयास निष्फल होगा। शेष समय आशाजनक रहेगा। किसी योजना की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। मनोभिलाषित योजनाएं कार्यान्वित होगी। स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम उपस्थित होगा। भाग्योदय टिप्स—बुधवार के दिन व्रत रखें। बुध ग्रह से संबंधित हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)—सप्ताह में 12 से 18 दिसंबर के दिन 10/31 बजे तक परिस्थितियां पक्ष में रहेगी। बुद्धि-चातुर्य से कार्यों में सफलता का सुयोग प्राप्त होगा। आय के नवीन स्रोत उपस्थित होंगे। जिम्मेदारियों को निभाने में उपस्थित व्यवधान समाप्त होगा। नव समाचार मिलने से परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। प्रतिष्ठिïत व्यक्तियों से संपर्क का लाभ मिलेगा। नवीन योजना फलीभूत होगी। मनोबल में वृद्धि होगी। खुशी होगी। शेष समय हानिकारक रहेगा। आर्थिक पक्ष में निराशा हाथ लगेगी। दूसरों की सलाह अमान्य साबित होगी। भाग्योदय टिप्स—सोमवार के दिन व्रत रखें। ग्रह से संबंधित सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)—सप्ताह में 12 व 13 दिसंबर को समस्याओं से परेशान रहेंगे। निजी इच्छा की पूर्ति में अड़चनें रहेगी। सुख के साधन में कमी महसूस होगी। कर्ज की अदायगी को लेकर परेशान रहेेंगे। 14 से 18 दिसंबर तक समय शुभफल प्रभावी रहेगा। व्यावसायिक प्रगति हेतु मित्रों-स्वजनों से विचार विमर्श होगा। मनोवांछित लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष से संतोष रहेगा। राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। शुभ कृत्य संपादित होगा। बुद्धि-विवेक से तनाव में कमी महसूस होगी। सुख के साधन सुलभ होंगे। भाग्योदय टिप्स—रविवार के दिन व्रत रखें। सूर्य ग्रह से संबंधित लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो)—सप्ताह में 12 व 13 दिसंबर को ग्रहस्थिति भाग्य के पक्ष में रहेगा। अभिलाषा की पूर्ति का सुयोग बनेगा। कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। 14 से 16 के दिन 2/04 बजे तक संकल्प विकल्प की स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में मतभेद रहेगा। लेन-देन के जोखिम से हानि की आशंका रहेगी। बढ़ते हुए खर्च से परेशान रहेंगे। शेष 18 दिसंबर तक धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने को होंगे। मनोभिलाषित योजना साकार होगी। स्थान-परिवर्तन की दिशा में मन बनेगा। विचारित योजना का श्रीगणेश होगा। अपेक्षित सहयोग मिलेगा। भाग्योदय टिप्स—श्रीगणेशजी का दर्शन-पूजन करें। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)—सप्ताह में 12 से 16 दिसंबर के दिन 2/04 बजे तक जटिल समस्याओं का समाधान होगा। आत्मसंयम से कार्य सिद्धि होगी। आर्थिक-व्यावसायिक पक्ष में उन्नति का सुअवसर प्राप्त होगा। अपने स्तर को बनाए रखने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। उच्चाधिकारियों से संपर्क होगा। मान-सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। हर्ष होगा। तदुपरांत 18 के दिन 10/31 बजे तक अशांति का वातावरण रहेगा। सफलता में संदेह रहेगा। धन की कमी रहेगी। मित्रों से मतभेद रहेगा। शेष समय लाभप्रद रहेगा। किसी समस्या के समाधान हेतु सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। चित्त प्रफुल्लित रहेगा। भाग्योदय टिप्स—शुक्रवार के दिन व्रत रखें। शुक्र ग्रह से संबंधित सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)—सप्ताह में 12 से 18 दिसंबर के दिन 10/31 बजे तक अभीष्टï सिद्धि में सफलता मिलेगी। कुछेक समस्याएं सुलझने को होगी। वरिष्ठïजनों की सलाह मान्य साबित होगी। धनागम का मार्ग प्रशस्त होगा। विविध पक्षों में सफलता का सुअवसर प्राप्त होगा। मित्रों से गलतफहमियां दूर होने को होगी। कर्ज की निवृत्ति का प्रयास सार्थक होगा। वरिष्ठजनों की सलाह से कामयाबी मिलेगी। यश-मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। शेष समय व्यवधानकारक रहेगा। कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता की स्थिति रहेगी। इच्छित योजना अधूरी रहेगी। भाग्योदय टिप्स—मंगलवार का व्रत जीवन में खुशहाली लायेगा तथा मंगल ग्रह से संबंधित लाल वस्तुओं का दान भी करें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े)—सप्ताह में 12 व 13 दिसंबर को समय विपरीत रहेगा। शंका-कुशंका प्रभावी रहेगा। स्वयं की प्रतिभा कुंठित होगी। आर्थिक पक्ष से असंतोष रहेगा। अधिकारियों से असहयोग रहेगा। 14 से 18 दिसंबर तक समय अनुकूल रहेगा। मनोवांछित लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा। बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता होगी। नौकरी में पदोन्नति या स्थानांतरण संबंधी विषयक मसला सुलझने को होगी। दांपत्य जीवन में प्रगाढ़ता रहेगी। परिवार में उपस्थित तनाव समाप्त होगा। स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम उपस्थित होगा। सत्संग से आत्मिक शांति मिलेगी। भाग्योदय टिप्स—वृहस्पतिवार के दिन श्रीविष्णु भगवान की पूजा करें तथा पीले रंग की वस्तुओं का दान भी करें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)—सप्ताह में 12 व 13 दिसंबर को निराशा का समापन होगा। अधूरी योजना पर मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श होगा। व्यापारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। 14 से 16 के दिन 2/04 बजे तक प्रतिकूलता की स्थिति रहेगी। कार्यों में गतिरोध रहेगा। आरोग्य सुख में कमी महसूस होगी। शेष 18 दिसंबर तक समय सफलताजनक रहेगा। आर्थिक प्रगति होगी। परिवार में आपसी सदभाव बना रहेगा। प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क होगा। सुपरिणाम मिलने को होंगे। धनागम का मार्ग प्रशस्त होगा। भाग्योदय टिप्स—श्रीहनुमानजी का दर्शन-पूजन शनिवार के दिन करें। शनिवार के दिन आटे की गोली बनाकर मछली को खिलावें।
कुम्भ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)—सप्ताह में 12 से 16 दिसम्बर के दिन 2/04 बजे तक समय शुभ रहेगा। भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ होंगे। आर्थिक समस्या का निवारण हो सकेगा। आपसीजनों से संपर्क का सुपरिणाम प्राप्त होगा। समझदारी से लिया गया निर्णय सार्थक होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तदनंतर 18 के दिन 10/31 बजे तक दिन विपरीत रहेगा। व्यावसायिक हानि होगी। दूसरों की सलाह अमान्य साबित होगी। निजी प्रतिभा का सदुपयोग नहीं कर सकेंगे। शेष समय अनुकूल रहेगा। प्रगति हेतु नव प्रयास होगा। व्यक्तिगत कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। भाग्योदय टिप्स—श्रीहनुमानजी का दर्शन-पूजन करें। हर शनिवार को गुड़ मिश्रित दूध वट वृक्ष में डालें।
मीन : (दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची)—सप्ताह में 12 से 18 दिसंबर के दिन 10/31 बजे तक भाग्य साथ देगा। साहसिक प्रयास प्रगति पर होगा। परिश्रम के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में उपस्थित व्यवधान समाप्त होगा। सुसंदेश की प्राप्ति से परिवार में हर्षोल्ïलास का वातावरण बना रहेगा। किसी के माध्यम से बकाए रकम की प्राप्ति होगी। समस्या विशेष के समाधान में स्वयं का निर्णय हितकर रहेगा। शेष समय असन्तोषजनक रहेगा। भाग्य में न्यूनता रहेगी। इच्छित प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न होगा। धन की कमी रहेगी। स्वयं का निर्णय अहितकर रहेगा। अशांति का वातावरण रहेगा। भाग्योदय टिप्स—वृहस्पति देव की पूजा करें, वृहस्पतिवार का व्रत यश-मान में वृद्धि करेगा। गरीबों की सेवा व सहायता करें।
:: व्रत-त्योहार-जयंती ::
शुक्रवार 16 दिसंबर— खरमास प्रारंभ ह्वरविवार, 18 दिसंबर- भगवान श्री पाश्र्वनाथ जयंती (जैन)।
विमल जैन, वाराणसी,
मो.: 09335414722