आप सभी ने खेती-किसानी तो कई बार देखी होगी लेकिन इस मामले में जापान प्रयोग के एक केंद्र के तौर पर उभरा है। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां कई नए-नए तरीके के फलों और सब्जियों की खेती का चलन बढ़ा है। आपको बता दें कि यहां उगने वाली सब्जियों की बाजार में कीमत भी बहुत अधिक है। जापान अपने स्क्वायर यानी चोकोर तरबूजों को लेकर भी काफी चर्चा में रहा है और इसके एक तरबूज की कीमत 16 हजार रुपए से 41 हजार रुपए तक हो सकती है। सुनकर आपको झटका लगा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल जापान में इस एक तरबूज की कीमत 100 डॉलर (लगभग 6,500 रुपए) तक से शुरू होती है। हालांकि, इसकी औसतन कीमत 16 हजार रुपए के आस-पास है। केवल यही नहीं बल्कि जिस साल इसकी ठीक-ठाक उपज नहीं होती तो उस दौरान ये 41 हजार रुपए तक बिक सकता है।
चोकोर क्यों होता है ये तरबूज? : आपको बता दें कि यहां इस तरबूज को उगाने में नए तरह के बीज या अनुवांशिकता में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। जी हां और यह तरबूज जब बेल पर चढ़ ही रहा होता है, तो इसे एक पारदर्शी बॉक्स में रखा जाता है। इस दौरान यह तरबूज के परिपक्व आकार से छोटा होता है। हालांकि दबाव पड़ने की वजह से इसका आकार छोटा हो जाता है। प्राकृृतिक रूप से ये गोल तरबूज ही होता है, जिसके आकार में हेरफेर किया जाता है।
क्यों महंगा बिकता है ये तरबूज? : जी दरअसल चोकोर तरबूज उगाना लोगों को आसान लग सकता है, हालांकि इसकी प्रकिया में काफी कुछ सावधानी बरतनी पड़ती है। इसी के साथ ही इसकी तुड़ाई के दौरान इसपर किसी तरह की खरोंच न आए, जिससे ये सही न लगे इसका ध्यान रखना पड़ता है और यही वजह है कि ये तरबूज बाजार में काफी महंगा बिकता है।