सर्दियां कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए बहुत सी मौसमी बीमारियां लेकर आती हैं जैसे सर्दी खांसी, गले में खराश की परेशानी, बुखार आदि। अगर आप भी सर्दियों में कम बीमार पडऩा चाहते हैं तो नियमित वर्क आउट, योग के अलावा अपने खान-पान में भी कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं। यह आपकी इम्युनिटी को बढ़ाकर आपको ठंड के मौसम में होने वाली बीमारियों से लडऩे की ताकत देगा। यह सुपर फूड आपको बदलते मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन  से दूर रहने में सहायता करेंगे।

बाजरा और मक्का : बाजरा एक ऐसा अनाज है जो सर्दी में आपकी बॉडी को गर्म रखता है। यह सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। बाजरा मैग्नीशियम,कैल्शियम  फाइबर, विटामिन बी समेत कई पोषक तत्वों का खजाना होता है साथ ही मक्का विटामिन ए, बी, ई का अच्छा सोर्स है। मक्का और बाजरा दोनों ही आपको सर्दी में गर्माहट देंगे।  

गुड़ और तिल : गुड़ का सेवन सर्दियों में आपको हर तरह के इंफेक्शन से बचाता है। यह  एनर्जी बूस्टर के रूप में भी काम करता है। तिल आपकी बॉडी को गर्माहट प्रदान करता है। तिल गर्म तासीर का होता है इसलिए सर्दियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है जो आपकी इम्युनिटी बूस्ट करते हैं। 

गोंद के लड्डू : गोंद की तासीर गर्म होती है।  यह आपकी बॉडी को सर्दियों में गरम में बनाए रखता है। इससे आपको भूख भी नहीं लगती और आपका एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। 

ड्राई फ्रूट्स और नट्स : अगर आप ड्राई फ्रूट्स  सर्दियों में खाएंगे तो आपकी सेहत तो सुधरी रहेगी और स्किन भी ग्लोइंग रहेगी। यह आपको सर्दियों के असर से बचाए रखने का काम करेंगे। भीगे बादाम आपके सेहत के लिहाज से तो फायदा पहुचाएगा आपके दिमाग को भी दुरुस्त रखेग। अखरोट को भी आप अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करें। 

शहद : शहद का सेवन सर्दी में आपकी इम्युनिटी पावर को स्ट्रांग बनाएगा। शहद का सेवन तो किसी भी मौसम में लाभदायक है।