गुवाहाटी : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भवेश कलिता ने गुजरात विधानसभा चुनाव में  भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गुजरात की जनता का आभार प्रकट किया साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलिता ने कहा कि लोगों ने विकास की राजनीति को खुलकर समर्थन किया है। जिसके कारण अब कोई भी दल देश की जनता को झूठे वादों से बरगला नहीं सकता। कलिता ने कहा कि गुजरात भाजपा का हर एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत रंग लाई है। यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बगैर संभव नहीं था। गुजरात हो या असम भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूती हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों ने यह जता दिया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कितना प्यार करते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलिता ने कहा कि मैं गुजरात की जनता को नमन करता हूं, जिन्होंने भाजपा को इतनी बड़ी जीत दलाई है। उन्होंने कहा कि गुजरात में भाजपा के प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करने और राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि हिंदी भाषी विकास परिषद के अध्यक्ष जुगल किशोर पांडेय ने भी गुजरात जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।