आप सभी चाय पीते ही होंगे लेकिन आप सभी ने अक्सर देखा होगा भारतीय दुकानों में 10 से रु. 20 गिलास या कप चाय मिलती है, लेकिन अगर कोई बड़े होटल- रेस्टोरेंट में चले जाएं तो 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की चाय मिलेगी। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के एक कोने की ऐसी चाय के बारे में जो सबसे महंगी है। जी दरअसल हम बात कर रहे हैं चीन में मिलने वाली डा-हॉन्ग-पाओ-टी की। अगर आपको 1 किलो चाय खरीदना हो तो आपको लगभग 10 करोड़ रुपए कीमत देना पड़ेगी। मिली जानकारी के मुताबिक डा हॉन्ग पाओ टी की खेती चीन के फोजियान के वूईसन इलाके में की जाती है। जिन पेड़ों में यह चाय लगती है वह रेयर पेड़ होते हैं और उन्हें मदर्स ट्री भी कहते हैं। जी दरअसल चीनी लोगों का कहना है कि इस चाय का इतिहास से बहुत ही पुराना है। मिंग शासन के दौरान एक बार महारानी की तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें यह चाय पिलाई। इस चाय ने महारानी को ठीक कर दिया था। कहा जाता है यह पौधा बहुत ही दुर्लभ होता है। इसकी देखभाल में काफी मेहनत लगती है। ऐसा कहा जाता है इसे पीने से शरीर की कई गंभीर बीमारियों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। दुनियाभर में इसके सिर्फ केवल 6 पेड़ हैं। फिलहाल इस चाय के बारे में जानने के बाद कई लोग हैरान हैं।
ये है दुनिया की सबसे महंगी चाय दुनियाभर में हैं केवल 6 पेड़