सिलचर : भारत और बांग्लादेश के पड़ोसी क्षेत्रों के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों का जश्न मनाने के लिए पहला सिलहट-सिलचर महोत्सव शुक्रवार को असम की बराक घाटी में शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस महोत्सव में बांग्लादेश के विदेश मामलों के मंत्री एके अब्दुल मोमेन दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लगभग 75 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में मंत्री, व्यवसायी और सांस्कृतिक जगत से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस महोत्सव का आयोजन ‘इंडिया फाउंडेशन’ की ओर से केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में ‘बांग्लादेश फाउंडेशन फॉर रीजनल स्टडीज’ के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति के एक प्रमुख सदस्य एवं सिलचर के सांसद राजदीप रॉय ने मीडिया को बताया कि महोत्सव में केंद्रीय संस्कृति मंत्री किसन रेड्डी सहित कई नेता भाग लेंगे। इसके साथ ही इंडिया फाउंडेशन तथा बंगलादेश फाउंडेशन के साथ असम के संसकृति मंत्री बिमल बोरा एवं चंद्रमोहन पटवारी भी भाग लेंगे। सभी अतिथियों के लिए सिलचर के सभी होटलों विश्राम गृह एवं अन्य जगहों में प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम में भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन जी. किशन रेड्डी, विदेश राज्य मंत्री आर. के. रंजन सिंह और मिजोरम के राज्यपाल कंभमपति हरि बाबू सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।
सिलचर-सिलहट महोत्सव शुरू : भारत-बांग्लादेश के मंत्री व सांसद सहित कई नेता होंगे शामिल