सिलचरः मिजोरम और कछार फ्रंटियर मुख्यालय मसिमपुर, सिलचर में बीएसएफ का फ्रंटियर है, जो बराक घाटी में दक्षिण असम की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं और बांग्लादेश के साथ पूरे मिजोरम की 475 किलोमीटर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है। वहीं मणिपुर और नगालैंड में आतंकवाद विरोधी भूमिका में भी बीएसएफ बटालियन तैनात है और महत्वपूर्ण क्षेत्रों की रखवाली भी करती हैं। विनय कुमार झा, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल मिजोरम और कछार फ्रंटियर के अधीन अंतर्राष्ट्रीय सीमा की बीएसएफ द्वारा प्रभावी ढंग से रक्षा की जा रही है और मादक पदार्थों की तस्करी और मवेशी तस्करी सहित सभी प्रकार के सीमा अपराधों को कम करने जिम्मेदारी और सीमावर्ती आबादी के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करना के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष मिजोरम और कछार फ्रंटियर बीएसएफ ने अभियान चलाए और सीमावर्ती क्षेत्र/आंतरिक इलाके में विभिन्न वर्जित वस्तुओं की जब्ती की। वहीं 84 भारतीय, 32 बांग्लादेशी और 25 म्यांमार के नागरिकों को पकड़ा गया जो सीमा अपराधों में शामिल पाए गए थे। बीएसएफ ने चिकित्सा शिविर, नशीली दवाओं के दुरुपयोग जागरूकता शिविर, सीमावर्ती गांवों के युवाओं को पूर्व-भर्ती प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान, सीमावर्ती क्षेत्रों में साइकिल रैली, योग जागरूकता कार्यक्रम, हथियार प्रदर्शनियों, बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को सभी तरह की मदद और सीमावर्ती आबादी के लाभ और कल्याण के लिए कछार और मिजोरम सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। बीएसएफ के 58वें स्थापना दिवस पर बीएसएफ ने फ्रंटियर मुख्यालय मसीमपुर और इसके सभी अधीनस्थ मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियों के साथ बड़ाखाना का आयोजन किया और सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और अन्य रैंकों के साथ पूर्व बीएसएफ कर्मियों को परिवार सहित आमंत्रित किया। विनय कुमार झा, आईजी बीएसएफ ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व बीएसएफ कर्मियों और परिवारों को सम्मानित किया गया।
बीएसएफ ने मनाया स्थापना दिवस