आपको यकीन नहीं आ रहा होगा कि किसी सब्ज़ी की कीमत इतनी भी हो सकती है, लेकिन आपने बिल्कुल सही पढ़ा! आपके दिमाग को इसकी कीमत को प्रोसेस करने में वक्त ज़रूर लगेगा, लेकिन आप इसके जादुई फायदों के बारे में जानकर समझ जाएंगे। साथ ही इसकी खेती में सालों का समय भी लगता है और यह गंभीर बीमारियों के इलाज में कारगर साबित होती है। किसी जादू से कम नहीं हॉप शूट्स! भारत में इस सब्ज़ी की खेती हिमाचल प्रदेश में की जाती थी, लेकिन फिर उत्पादन के महंगे होने की वजह से इस बंद कर दिया गया। अब इस सब्ज़ी की खेती अमरीका और यूरोप में ही की जाती है। 

भारत में क्या है हॉप शूट्स की कीमत?: इस वक्त भारत में इस सब्ज़ी की खेती नहीं हो रही है, लेकिन आप फिर भी इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं। भारत में एक किलो हॉप शूट्स की कीमत लगभग 85 हज़ार रुपए है। यह कीमत आपका बैंक बैलेंस ज़ीरो पर ला सकती है! आपको बता दें कि इसकी कीमत करीब एक लाख तक जा सकती है। यानी एक कीलो हॉप शूट्स सोने से भी महंगा है।

कीमत इतनी ज्यादा क्यों है?: इसके पीछे वजह है इसकी खेती। इसे पूरी तरह से तैयार होने में करीब 3 साल का समय लग जाता है। साथ ही इस पौधे का ऊपरी हरा हिस्सा नाजुक होता है, इसलिए इसका तब तक काफी ध्यान रखना पड़ता है, जब तक यह तैयार न हो जाए।

हॉप शूट्स के ऐसे क्या फायदे हैं? :  यह कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल में आता है। इस पर कुछ शोध भी हुए हैं, जिसमें पाया गया कि हॉप शूट्स एंटीबॉडीज़ का उत्पादन कर सकता है, जो शरीर की ट्यूबरकुलोसिस से लड़ने में मदद कर सकती हैं। इसके अलावा हॉप शूट्स बेचैनी, नींद की दिक्कत, चिंता, तनाव, उत्तेज्यता, घबराहट और चिड़चिड़ेपन जैसी दिक्कतों को भी दूर कर सकता है।