बरपेटा रोडः साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश लेकर भारत से सिंगापुर की यात्रा पर निकले राजस्थान के झुंझुनूं निवासी जेरी चौधरी का बरपेटा रोड में मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड शाखा, मारवाड़ी सम्मेलन बरपेटा रोड महिला शाखा ने शानदार अभिनंदन किया। दोनों अध्यक्षों ने फुलाम गामोछा से स्वागत किया। महिला शाखा की सचिव ने फुलाम गामोछा से अभिनंदन किया। साथ ही चेरी चौधरी ने अपनी सुखद यात्रा का विवरण दिया। वहीं सम्मेलन के सचिव, महिला शाखा की अध्यक्ष, सचिव ने उनकी इस यात्रा के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी भवन में उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। इस दौरान हमारी अध्यक्ष इस्मिता शर्मा, सचिव कविता खेमका, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, सचिव  प्रमोद अग्रवाल, सदस्या ललिता झुनझुनवाला, तारा सोनी, किरण सोनी, शीला अग्रवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जेरी चौधरी की भारत-म्यांमार-थाईलैंड-मलेशिया-सिंगापुर करीब 8000 किलोमीटर की यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा में जगह-जगह मारवाड़ी सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं से उन्हें जो आदर सत्कार मिल रहा है उसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे। यह जानकारी प्रचार मंत्री कुसुम बंग ने दी।