बीमारी में अक्सर आपको फल खाने के सलाह दी जाती है। फलों में कई तरह के विटामिंस होते हैं जो आपको तेजी से रिकवर करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही आपको डॉक्टर बीमारी को दूर करने के लिए आपको दवाएं देते हैं। ये दवाएं आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दवाओं के साथ कुछ फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप भी दवाओं के साथ फलों का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है। सिटी अस्पताल के डॉ. अशोक जैन से जाने किन दवाओं के साथ किस तरह के फल नहीं खाने चाहिए। चलिए जानते हैं आपको दवाओं के साथ किन फलों का नहीं खाना चाहिए।
केले : केले में उच्च मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। यदि आप ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक, हार्ट डिजीज और किडनी रोगों की दवाएं ले रहें हैं, तो ऐसे में आपको केले का सेवन दवाओं के साथ नहीं करना चाहिए।
पाइनएप्पल का जूस : जिन लोगों को खून संबंधी बीमारी है और वह खून को पतला करने वाली दवा ले रहे हैं। उन्हें अनानास यानी पाइनएप्पल को खाने से बचना चाहिए। अनानास में ब्रोमेलिन पाया जाता है, जो ब्लड संबंधी दवाओं के असर को कम करने का काम करता है।
सेब : सेब के साथ कुछ दवाओं को खाने से बचना चाहिए। कीमोथेरेपी लेने वाले मरीजों को सेब खाने से बचना चाहिए। साथ ही एटेनोलोल जैसी कुछ दवाओं को लेते समय सेब का सेवन नहीं करना चाहिए।
कैनबरी : हार्ट संबंधी समस्याओं के लिए दवा लेने वाले लोगों को कैनबरी को दवा के ठीक पहले या बाद नहीं खाना चाहिए। कैनबरी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं और दवा के प्रभाव को कम कर देता है।
संतरा : संतरा या इसके जैसे खट्टे फलों का सेवन दवा खाने से ठीक पहले या ठीक बाद में करने से बचना चाहिए।