पटना : किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाने से पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से दिल्ली में मिलने वालों का जमावड़ा लगा है। इसी कड़ी में आज कई सालों के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की, और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। लालू और पप्पू यादव की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इस पप्पू यादव ने कहा कि लालू जी ने 50 साल पुरानी बातें शेयर की। जो उन्हें भी याद नहीं थी। लालू जी का स्वस्थ्य रहना बहुत जरुरी है। और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद का वक्त ज्यादा अहम होगा, क्योंकि लालू जी कई बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जब वो वापस लौंटेंगे तो और सशक्त होकर आएंगे। मीडिया से बात करते हुए जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। और मेरा प्रयास रहेगा की महागठबंधन की जीत हो। महागठबंधन में वापसी होगी या नहीं ये लालू जी, नीतीश जी और कांग्रेस को तय करना है मुझे नहीं। पप्पू यादव ने कहा कि वो पहले भी विपक्ष की सशक्त आवाज थे, और आज भी वो गलत व्यवस्था के खिलाफ खड़े हैं। जब आरजेडी सत्ता में नहीं थी तब भी और आज भी। मैं लालू और मुलायम के मार्गदर्शन पर चलने वाला शख्स हूं। पप्पू यादव के अलावा पूर्व सांसद लवली आनंद और उनके विधायक बेटे चेतन आनंद ने भी लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य जाना। आपको बता दें बेटी मीसा भारती के दिल्ली आवास पर लालू यादव ठहरे हुए हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए फिर से सिंगापुर जाने वाले हैं...उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी समेत परिवार के कई सदस्य सिंगापुर जा रहें हैं।
वर्षों बाद आरजेडी प्रमुख से मिले पप्पू यादव कहा- महागठबंधन में वापसी नीतीश-लालू करेंगे तय