कोरोना काल में ज्यादातर लोग सर्दी जुकाम से पीड़ित हैं। जिससे निजात पाने के लिए डॉक्टर्स उन्हें दवाईयों के साथ भाप यानी स्टीम लेने की भी सलाह ले रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। क्योंकि इस वीडियो में एक शख्य स्टीम लेने के लिए जिस तरह के जुगाड़ का इस्तेमाल कर रहा है वह वाकई काबिले तारीफ है। क्योंकि युवक ने एक कुकर के सहारे ये जुगाड़ बनाया है और इसकी मदद से वह खूब भाप ले रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग बोल रहे हैं कि भारत में कुछ भी मुमकिन है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ने देसी जुगाड़ का इस्तेमाल कर प्रेशर कुकर से स्टीम लेना का जुगाड़ बनाया है। युवक ने एक कुकर के सहारे ये जुगाड़ बनाया है। उसने कुकर में सीटी की जगह एक लंबे से पाइप को जोड़ दिया है और उसके बाद उसने एक और पाइक को जोड़ा है जो उसे कुकर से दूर ले जा रहा है। जहां उसने पाइप से एक कीप लगा रखा है। कुकर एक चूल्हे पर रखा है जिसमें पानी भरा हुआ है। चूल्हे में तेज आग जल रही है। जैसे ही पानी खौलता है कीप के मुंह से भाप निकलने लगती है। युवक कीप के ठीक सामने खड़े होकर भाप लेता नजर आ रहा है। ग्रामीण इलाकों में बिजली और स्टीमर न होने के कारण लोग अपना देसी जुगाड़ अपना रहे हैं।
स्टीम लेने के लिए इस युवक ने किया जबर्दस्त जुगाड़