अगरतला : त्रिपुरा में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की दर में 2018 के बाद से 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने रविवार को यह दावा किया। साहा ने कहा कि राज्य में 2018 में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन के सत्ता में आने के बाद ऐसा संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि छेड़खानी की घटनाओं में लगभग 60 प्रतिशत, छेड़छाड़ में 35 प्रतिात, बलात्कार और दहेज हत्या में 10 और हत्या में 15 प्रतिशत की कमी आई है। साहा ने कहा कि एनसीआरबी के 2021 के आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा कुल अपराध की घटनाओं में नीचे से पांचवें स्थान पर है।