शिलांग : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र के भाजपा सरकार और मेघालय की बीजेपी समर्थित एमडीए सरकार पर निशाना साधते हुए मेघालय सरकार को बीजेपी की कठपुतली सरकार बताया। बनर्जी शुक्रवार को तुरा खेल के मैदान में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मेघालय में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी गुरुवार से दो दिनों के लिए मेघालय दौरे पर हैं। मालूम हो की अगले साल 2023 में  मेघालय विधानसभा चुनाव होने जा रहा है और इसबार तृणमूल कांग्रेस ने अपना पूरा जोर मेघालय विधानसभा चुनाव में लगा दिया है।