गुवाहाटी: फैंसी बाजार स्थित श्री राणी सती मंदिर में मार्गशीर्ष कृष्णा नवमी के उपलक्ष्य में राणी सती का नवमी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को विद्युत सज्जा व फूलों से सजाया गया। राणी सती का मुख्यमंडप भी आकर्षक रूप से फूलों के शृंगार से सजाया गया। दोपहर को महिला समिति की सदस्याओं द्वारा दादी जी का संगीतमय मंगल पाठ किया गया एवं शाम को गायक सकलदेव साहनी के द्वारा भजन संध्या में राणी सती के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में स्वाति जालान, शालिनी जालान,सुमन जालान, रीमा जालान, कीर्ति जालान ,रंजू जालान, मनीषा जालान, पूजा जालान के अलावा अन्य कई श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
फैंसी बाजार राणी सती मंदिर में नवमी महोत्सव का आयोजन
