दिनभर की थकान के बाद जब आप अपने बिस्तर पर लेटते हैं तो मन को एक अलग भी सुख हासिल होता है। पूरे दिन की भागदौड़ और व्यस्तता के बाद हर कोई सुकून की नींद लेना चाहता है, लेकिन अक्सर बिस्तर पर लेटने के बाद भी कई लोग चैन की नींद ले पाते क्योंकि उनका आधा समय सोने के लिए पोजीशन बदलने में ही बर्बाद हो जाता है। एक अच्छी सेहत के लिए न सिर्फ पर्याप्त नींद जरूरी है, बल्कि सोने की सही पोजीशन भी काफी अहम मानी गई है। कुछ लोगों को जहां बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाती है तो वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो बार-बार अपनी पोजीशन बदलते रहते हैं। अंत में अपनी पसंदीदा पोजीशन के मुताबिक कुछ लोग पीठ तो कुछ पेट के बल सो जाते हैं। ऐसे में न सिर्फ नींद खराब होती हैं, बल्कि गलत पोजीशन में सोने से इसका सेहत पर भी असर पड़ता है। सोने की पोजीशन का हमारी सेहत से गहरा कनेक्शन है, तो चलिए जानते हैं क्या है सोने का सही तरीका-
पीठ के बल सोना : सोने के लिए यह सबसे आम पोजीशन होती है। इस पोजीशन में आप पीठ के बल लेटकर सीधा सोते हैं। सोने की यह अवस्था कई मामलों में फायदेमंद साबित होती है। इस तरह सोने से न सिर्फ एसिड रिफलक्स की बीमारी से छुटकारा मिलता है, बल्कि इससे नाक, कमर दर्द और कंधे के दर्द से निजात मिलती है। साथ ही यह पोजीशन गर्भवती महिलाओं के लिए सही मानी गई है।
पेट के बल सोना : पेट के बल सोना कई लोगों की पसंदीदा पोजीशन में से एक मानी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस तरह सोने से कई तरह की दिक्कतें भी होती हैं। पेट के बल सोने से कमर दर्द और तंत्रिका से जुड़ी परेशानियां होती हैं। साथ ही ऐसे सोने से स्पाइन की दिक्कत भी हो सकती है और ब्लड फ्लो कम हो जाता है।
करवट लेकर सोना : करवट लेकर सोना भी अच्छा माना जाता है। हालांकि, थोड़ी देर बाद पोजीशन में बदलाव कर लिया जाए तो बेहतर होगा। करवट लेकर सोने से स्पाइनल की दिक्कत नहीं होती है। साथ ही पीठ, कंधे और गर्दन को भी काफी राहत मिलती है। बाईं ओर करवट लेकर सोना स्वास्थ्य बेहतर माना गया है। इस अवस्था में सोने से खून का बहाव सही तरीके से होता है और नींद भी अच्छी आती है।
फेटल पोजीशन : फेटल पोजीशन सोने की सबसे अच्छी और आरामदायक पोजीशन मानी जाती है। इस पोजीशन में व्यक्ति भ्रूण जैसी अवस्था में सोता है, जिससे पैरों और कमर को काफी आराम मिलता है। इसके अलावा इस पोजीशन में सोने से खर्राटों में भी कमी आती है। एक अच्छी नींद के लिए इसे एक बेहतर पोजीशन माना गया है।