सिलचरः कछार पुलिस अधीक्षक नुमल महता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हम मिजोरम, मणिपुर एवं मेघालय सीमा पर 24 घंटे पुलिस गशत लगाकर हेरोइन गांजा प्रतिबंधित याबा टैबलेट पकड़ने के लिए चौकस रहते हैं लेकिन तस्कर अलग-अलग रास्तों से तस्करी करते हैं। कल अपराह्न तीन बजे जीरीघाट के डिघली खुमनीकीम ह्म्यार (37) नामक महिला को जीरीघाट पुलिस ने लगभग दो हजार प्रतिबंधित याबा टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया, जिसकी कीमत करीब छह करोड़ आंकी गई है। मणिपुरी बस्ती डिगली बहादुरपुर के पास पकड़कर पूछताछ कर रही है। कछार पुलिस ने पीछले सप्ताह भी भारी संख्या में याबा टैबलेट पकड़ने में कामयाब हुई थी।
सिलचर : छह करोड़ के याबा टैबलेट के साथ महिला तस्कर बंदी