सर्दियों में कई तरह की सब्जियां बाजारों में मिलने लगती हैं। शलजम भी सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जियों में से एक है। शलजम का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शलजम को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जाता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। शलजम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स आदि गुण होते हैं। शलजम खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे बीमारियों से बचाव होता है।  इम्यूनिटी मजबूत होती है : सर्दियों के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप, सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए शलजम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।  पाचन के लिए फायदेमंद : शलजम का सेवन हमारे पाचन के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंतों की सफाई करता है। आंखों के लिए लाभकारी : शलजम का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, शलजम में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए लाभकारी होता है। शलजम खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। खून की कमी दूर करे : शलजम का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। दरअसल, शलजम में आयरन काफी मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है : शलजम का सेवन दिल की सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। इसमें मैग्नीशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हड्डियां मजबूत बनती हैं : हड्डियों के लिए भी शलजम बहुत फायदेमंद है। शलजम का सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और जोड़ों में दर्द की शिकायत दूर होती है।