विज्ञान की दुनिया का एक सपना जैसे सच होने को है। इंसानों जैसे रोबोट यानी ह्यूमनॉयड रोबोट के विकास में विज्ञान एक पायदान और चढ़ गया है। ब्रिटेन की रोबोटिक्स कंपनी इंजीनियर्ड आर्ट्स ने ऐसा ह्यूमनॉयड रोबोट बनाया है, जो हमसे बात कर सकते हैं। ये हमारा काम करेंगे। हमारे बीच रहेंगे। कंपनी के मालिक जैक्सन कहते हैं- इन ह्यूमनॉयड रोबोट्स की आंखों में कैमरा लगा है। हम इन्हें एनिमेशन के जरिए इंसानों जैसा चेहरा देने की कोशिश कर रहे हैं, जो भावनाएं व्यक्त कर सकें।
रोबोट बुजुर्गों का साथी बनेगा : फीमेल रोबोट अमेका अलग-अलग लोगों से बात करने में सक्षम है। फीमेल रोबोट अमेका अलग-अलग लोगों से बात करने में सक्षम है। इस फीमेल रोबोट को अमेका नाम दिया गया है। अमेका अभी चल नहीं सकती। इसके पैर तैयार किए जा रहे हैं, लेकिन ये अलग-अलग लोगों से बात करने में सक्षम है। जैक्सन कहते हैं, ये बुजुर्गों की साथी बन सकती है। हमेशा उनके साथ रह सकती है। उन्हें उनकी जरूरत की चीजें याद दिला सकती है, जैसे उनके पसंदीदा टीवी पर कार्यक्रम का समय होने पर उन्हें बता सकती है।ये रोबोट आंख मिलाकर बात कर सकेगी। उनके साथ साथी की तरह व्यवहार करेगी। वे कभी इससे किसी बात के लिए बोर भी नहीं होंगे। इन्हें शतरंज जैसे खेल भी सिखाए जाएंगे, लेकिन उतना ही कि उन्हें हराना संभव हो। ह्यूमनॉयड रोबोट के बिजनेस में कई बड़ी कंपनियां भी उतर रही हैं। एलन मस्क ने इसी साल 30 सितंबर को ऑप्टिमस रोबोट का उद्घाटन किया था। ये चल सकती थी, लेकिन पहियों पर। अभी इसकी कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। एलन मस्क ने कहा था कि बड़े स्तर पर प्रोडक्शन के बाद इसकी कीमत में 16 लाख रुपए तक की कमी आ सकती है। जाहिर सी बात है कि अभी यह लोगों की पहुंच में नहीं होगा।
जापान इंसानी चेहरे वाला रोबोट बना रहा : जापान के इंटेलिजेंट रोबोटिक्स लैब के निदेशक हिरोशी इशिगुरो ने रोबोट को अपना ही चेहरा दे दिया। उन्होंने एक और रोबोट तैयार किया। इसे जापान के डिजिटल मंत्री कोनो तारो का चेहरा दिया। ये रोबोट उनकी सार्वजनिक बैठकों में इस्तेमाल किया जाएगा।