बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकर दिलीप कुमार और राज कपूर दोनों ही ऐसे कलाकार हैं जिनकी असल जड़े पाकिस्तान में हैं। पाकिस्तान के पेशावर शहर में इनकी हवेलियां आज भी हैं। पाकिस्तान को भी इन दोनों दिग्गज पर नाज है इसलिए पाकिस्तान की सरकार उनके पुश्तैनी घर को म्जूजियम में बदलने जा रही है। पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सूबे की सरकार ने दोनों कलाकारों के घर को खरीदने के लिए 2.30 करोड़ रुपए की राशि जारी की है।
म्यूजियम में तब्दील होगी दिलीप कुमार और राज कपूर की पुश्तैनी हवेली