सर्दियों में मूली आसानी से मिल जाती है। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। डॉक्टर भी सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए मूली खाने की सलाह देते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ए, बी, सी, प्रोटीन, गंधक, सोडियम, मैग्नीशियम और आयोडीन पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। आइए मूली के फायदे के बारे में सबकुछ जानते हैं-
शुगर कंट्रोल में मददगार : हेल्थ एक्सपर्टस की मानें तो मूली का सेवन करने से किडनी स्वस्थ रहता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होता है। साथ ही टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। वहीं, लिवर के लिए भी मूली फायदेमंद साबित हो सकती है। कई शोधों में बताया गया है कि मूली न केवल किडनी, ब्लकि लिवर के भी फायदेमंद है। इसके लिए सर्दियों में मूली का सेवन कर सकते हैं।
उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है : मूली में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पोटेशियम रिच फूड खाने से उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही मूली में एंथोसायनिन पाया जाता है, जिससे शरीर में रक्त संचार सुचारू रूप से होता है।
पाचन तंत्र होता है मजबूत : पेट संबंधी विकारों को दूर करने में मूली मददगार साबित होती है। इसमें अघुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर रिच फूड के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। आसान शब्दों में कहें तो फाइबर से पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से होती है। इसके अलावा, मूली के सेवन से कब्ज की समस्या से भी निजात मिलता है। आप मूली के जूस का सेवन कर सकते हैं।