डिजिटल डेस्क:  बिपाशा ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है।  बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के लिए बेहद खुशी का मौका है।  एक्ट्रेस के घर किलकारियां गूंजी हैं।  बिपाशा बसु ने बेटी को जन्म दिया।  करण सिंह ग्रोवर पिता बन गए।  इस वक्त एक्ट्रेस के परिवार के घर में बेहद खुशी का माहौल है। इस दिन का ये जोड़ी काफी वक्त से इंतजार कर रही थी।  फैंस भी दोनों के बच्चे के दुनिया में आने के लिए बेहद एक्साइटिड हैं।  सोशल मीडिया पर बिपाशा के मां बनने की खबर हर तरफ फैल गई है। हर कोई एक्ट्रेस को बधाई दे रहा है।  मशहूर जोड़ी के घर में लक्ष्मी आई है।  मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह यानी शनिवार को एक्ट्रेस ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है।  करण सिंह ग्रोवर पिता बनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।  इस जोड़ी की शादी को 6 साल का वक्त हो गया है। 6 साल बाद दोनों के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। बता दें, एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर काफी लेट फैंस के साथ शेयर की। बिपाशा बसु ने अगस्त के महीने में फैंस के साथ अपने मां बनने की खबर शेयर की थी।  एक्ट्रेस ने अपनी प्रेंगनेंसी के वक्त को काफी इंजॉय किया था।  बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट अपनी प्रेगनेंसी के कई सारे मेटरनिटी शूट शेयर किए थे।  जिन्हें देखने के बाद फैंस उनके बच्चे का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे।  अब वो पल आ गया है।  बिपाशा और करण माता-पिता बन गए हैं।