गुवाहाटी : मारवाड़ी युवा मंच कामाख्या शाखा ने कानूनी सेवा दिवस के उपलक्ष्य में फैंसी बाजार में कानूनी सेवा शिविर का आयोजन किया। जिसमें असंगठित क्षेत्र में काम करने के लिए कानूनी सेवाएं (लीगल सर्विसेस टू दी वर्क्स इन अनऑर्गेनाइज सेक्टर) विषय पर राहगीरों, वेंडर एवं श्रमिकों को जागरूक किया एवं उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। इस शिविर में कामरूप जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण ने भी भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद प्रमोद स्वामी और पान बाजार थाना ट्रैफिक इंचार्ज नृपेन सैकिया भी उपस्थित थे। शाखा अध्यक्ष प्रेमलता सिंघानिया ने बताया कि नागरिकों को अपने कानूनी अधिकार को प्रयोग में लाने के लिए उन्हें जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुछ मुफ्त कानूनी सेवा प्रदान करने का प्रावधान रखा गया है। इसकी जानकारी भी आज के शिविर में दी गई। शाखा कोषाध्यक्ष और अधिवक्ता खुशबू वर्मा ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सदस्य, औद्योगिक श्रमिक, बड़ी आपदा जैसे बाढ़, हिंसा, सूखा, भूकंप, औद्योगिक आपदा के शिकार लोग के साथे ऐसे लोग जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से अधिक नहीं है एवं अवैध मानव व्यापार के शिकार पीड़ित व्यक्ति को कोर्ट द्वारा मुफ्त कानूनी सेवा दी जाती है। पार्षद प्रमोद स्वामी और ट्रैफिक इंचार्ज नितिन सैकिया ने भी कानूनी सलाह के बारे में संबोधन दिया इस कार्यक्रम की संयोजिका सीमा शर्मा तथा सह संयोजिका पायल वर्मा थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व शाखा अध्यक्ष मीना पोद्दार, उपाध्यक्ष योगिता अग्रवाल, सह सचिव स्नेहल बिदासरिया के अलावा गुलाब दुग्गड़, किरण अग्रवाल उपस्थित थीं। शाखा सचिव इंदु पारीक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
मायुमं कामाख्या शाखा ने कानूनी सेवा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
