हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, इसमें कोई शक नहीं।कुछ सब्जियों के पत्ते भी इस श्रेणी में आते हैं। इन्हें हम बेकार समझकर फेंक देते हैं। ऐसे ही हरे पत्ते होते हैं मूली के।मूली के पत्ते कोरिया और चीन में सब्जी के रूप में खाए जाते हैं। भारत में भी इनसे साग और पराठे बनाए जाते हैं।हेल्थ बेनिफिट्स की बात करें तो इससे कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि क्रूसीफर सब्जियों में पावरफुल ऐंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये आपको कैंसर जैसी बड़ी बीमारियों से भी बचाते हैं। 

मजबूत करते हैं इम्यूनिटी : मूली के पत्ते विटामिन सी से भरपूर होते हैं। इनमें मूली से छह गुना ज्यादा विटामिन सी होता है। आपको सीजनल एलर्जी, जुकाम, खांसी होता रहता है तो मूली के पत्ते खाना शुरू कर सकते हैं।

वेट लॉस के लिए बेस्ट : मूली के पत्ते वजन कम करने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है। इनमें कैलोरी कम होती है और आपका मेटाबॉलिजम तेज करते हैं। एक कप में सिर्फ 13 कैलोरी होती है। आप इन्हें सलाद या भुजिया बनाकर खा सकते हैं। 

नैचुरल मल्टीविटामिन : मूली के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी1, बी6, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और आयरन होता है। इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है।   

एनीमिया में फायदेमद : अगर आपको एनीमिया है तो मूली के पत्ते आपके लिए फायदेमंद हैं। इसमें आयरन होता है जो कि कम हीमोग्लोबिन वाले लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है।