तुलसी के पौधे को आयुर्वेद और हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें कि तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं। जी दरअसल तुलसी मुख्यतः तीन प्रकार की होती हैं- कृृष्ण तुलसी, सफेद तुलसी तथा राम तुलसी जिसमें से कृृष्ण तुलसी सर्वप्रिय मानी जाती है। जी हां और सभी तुलसी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगल, एंटी फ्लू, एंटी बैक्टेरियल के साथ-साथ विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। अब आज हम आपको बताते हैं तुलसी के फायदे। * तुलसी का पत्ता खाते रहने से किसी भी प्रकार का रोग और शोक नहीं होता। जी हां और तुलसी में कैंसर जैसे रोग को भी समाप्त करने की क्षमता है। * दूषित पानी में तुलसी की कुछ ताजी पत्तियां डालने से पानी का शुद्धिकरण किया जा सकता है। * हर दिन 4 पत्तियां तुलसी की सुबह खाली पेट ग्रहण करने से वात, पित्त, कफ आदि दोष दूर होने लगते हैं। * तुलसी का प्रतिदिन सेवन करने से डायबिटीज और रक्त विकास से बचा जा सकता है। * हर दिन तुलसी का पानी पीने से तनाव दूर होता है और मन शांत होता है। * तुलसी का नित्य सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत हो जाता है। * तुलसी की पत्तियां या रस पीने से सर्दी-खांसी की समस्या दूर होती है, जो लोग एलर्जी की सर्दी-खांसी से परेशान है उन्हें इस बीमारी से समाधान के लिए इसका सेवन करना चाहिए। * तुलसी के पास आसन लगाकर यदि कुछ समय प्रतिदिन बैठा जाए तो श्वास व अस्थमा जैसे रोग आदि से छुटकारा मिल जाता है।* तुलसी हमारा मेटाबोलिज्म बढ़ाती है और इसी के साथ ही यह वजन कम करने में भी सहायक मानी जाती है।* तुलसी की चाय या इसके अर्क का पानी पीने से कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है।