गुवाहाटी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा करते हुए रहा कि लोगों के समर्थन और भाजपा पर लोगों का विश्वास को देखते हुए हमें उम्मीद है कि देवरी स्वायत्त परिषद के आगामी चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत होगी। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, राज्यसभा सांसद सह मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव पवित्र मार्घेरीटा ने मंगलवार को बशिष्ठ स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है। देवरी स्वायत्त परिषद के आगामी चुनाव में भाजाप का मुख्य एंजेडा विकास रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक जातीय समुदाय की तरह देवरी समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। देवरी समाज के समृद्ध इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा के राज्य में विकास के लिए अथक प्रयास कर रहे है। राज्य सरकार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आने वाले दिनों में विकास के पथ को आगे बढ़ाने के लिए लगन और कर्तव्यनिष्ठा से काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी। मार्गेरीटा ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भावेश कलिता के कुशल नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक सदस्य जनता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पवित्र ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र में देवरी समुदाय की अनदेखी की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को पता है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में हारेंगे जिसके कारण वे अब धुबरी के में डेरा डाले हुए हैं। मार्गेरिटा ने कहा कि राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि राहुल ने ट्वीट किया था कि यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक होगी। कांग्रेस नेतृत्व भूल जाता है कि भारत की सीमाएं पश्चिम बंगाल से आगे फैली हुई हैं। कांग्रेस पार्टी के नेताओं की यह मानसिकता आश्चर्य की बात नहीं है। उनक शीर्ष नेतृत्व ने 60 के दशक में भी चीनी आक्रमण के दौरान असम को छोड़ दिया था। उल्लेखनीय है कि इस दौरान प्रदेश भाजपा प्रवक्ता पंकज बोरबोरा और मीडिया विभाग के संयोजक दीवान ध्रूबज्योति मराल मौजूद थे।a
देवरी स्वायत्त परिषद के चुनाव में होगी भाजपा नीत गठबंधन की जीत
