गुवाहाटी : महिलाओं की अग्रणी संस्थाओं में से एक चेतना लेडिज क्लब ने अपने सामाजिक कार्यों को जारी रखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दिव्यांग सदस्यों को कृृत्रिम अंग लगवाकर उन्हें एक तरह से नया जीवन दान दिया। क्लब की ओर से जयपुर फुट मार्ट के सहयोग से पांच लोगों को कृृत्रिम अंग लगाया गया। कृृत्रिम अंग लगने से पश्चात सभी लोगों के चेहरों पर एक अलग सी मुस्कान देखी गई। सभी ने इस कार्य हेतु क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष अनु अग्रवाल, सचिव बबिता अग्रवाल, नीरा भरतिया, आशा अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका समता गोलछा, दीपा सियोटिया, मंजू जालान आदि सदस्याएं मौजूद थी।
दिव्यांगों को चेतना लेडिज क्लब ने लगवाएं कृृत्रिम अंग
