दिसपुरः राज्यभर में छठ व्रत धारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया, कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। असम के ब्रह्मपुत्र नदी एवं उसकी सहायक नदियों के अलावा पोखर,तालाब आदि में रविवार को छठ व्रत धारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। गुवाहाटी का बाहरी इलाके असम-मेघालय सीमावर्ती इलाके के जोराबाट में हर वर्ष की भांति श्रीश्री भद्र कालेश्वरी मंदिर प्रांगण में हर्ष उल्लास के साथ आज पहला अर्घ्य अर्पित किया गया। छठ पूजा को देखते हुए असम पुलिस की ओर से जोराबाट छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जोराबाट छट सेवा समिति की ओर से काफी सुंदर व्यवस्था की गई थी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष लोगों ने काफी हर्ष उल्लास के साथ छठ घाट पर पहुंचकर व्रतियों की मदद की। कोरोना की वजह से 2 साल लोग अच्छी तरह से छठ नहीं मना पाए थे। इस वर्ष लोग बीमारी से भयमुक्त होकर छठ मना रहे हैं।
जोराबाट में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अघ्य
