मालीगांव : छठ पूजा समारोह के दौरान पूसी रेल के कई स्टेशनों पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। स्थिति को नियंत्रण और यात्रियों की भीड़ को सम्भालने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। अतिरिक्त रेलगाड़ियों के संचालन से लेकर स्टेशनों पर सुविधाएं प्रदान करने तक पूसी रेल भीड़-भाड़ की अवधि के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए कई पहल के साथ आया है। नियमित डेमू ट्रेन सेवाओं के अलावा कटिहार स्टेशन से तीन डेमू छठ पूजा स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कटिहार मंडल के मनिहारी स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट बुकिंग काउंटर खोला गया है ताकि यात्रियों को उन विशेष ट्रेनों के लिए आसानी से टिकट मिल सके। मनिहारी स्टेशन पर अतिरिक्त जानकारी तथा ट्रेनों की बार-बार घोषणा, पानी पीने की सुविधा और स्वच्छता बनाए रखने को प्राथमिकता दी गई है। गति प्रतिबंध और लोको पायलटों को सार्वजनिक सभा स्थलों पर सावधानी से गुजरने और सावधानी बरतने का भी आदेश दिया गया है। छठ पर्व के दौरान ट्रेनों और स्टेशनों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर सतर्कता बरती जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो। अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए प्रमुख स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड के साथ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। स्पेशल ट्रेन संख्या 07541 (कटिहार-जोगबनी) कटिहार से 05 नवंबर, 2022 तक प्रतिदिन 21ः15 बजे रवाना होगी और उसी दिन 23ः45 बजे जोगबनी पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07542 (जोगबनी-कटिहार) जोगबनी से 06 नवंबर, 2022 तक प्रतिदिन 00ः30 बजे रवाना होगी और उसी दिन 03ः00 बजे कटिहार पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07540 (कटिहार-मनिहारी) 05 नवंबर, 2022 तक प्रतिदिन 20ः30 बजे कटिहार से रवाना होगी और उसी दिन 21ः30 बजे मनिहार पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 07539 (मनिहारी-कटिहार) मनिहारी से 06 नवंबर, 2022 तक प्रतिदिन 05ः00 बजे रवाना होगी और उसी दिन 06ः00 बजे कटिहार पहुंचेगी। एक अन्य ट्रेन संख्या 05707/05729 (राधिकापुर-कटिहार-राधिकापुर) को श्रद्धालुओं के लाभ के लिए दैनिक आधार पर मनिहारी तक 31 अक्तूबर, 2022 तक विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 05707 कटिहार से 09ः35 बजे रवाना होगी और 10ः00 बजे मनिहारी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05729 मनिहारी से 13ः20 बजे रवाना होगी और 13ः45 बजे कटिहार पहुंचेगी। छठ पूजा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए आमतौर पर कोसी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों और पश्चिम बंगाल के आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनिहारी आते हैं। इन स्पेशल ट्रेनों का चलना उन श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार साबित होगा जो त्योहारी सीजन में मनिहारी जाना चाहते हैं।