दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बनकर तैयार हो गई है। शनिवार (29 अक्टूबर) को उसका लोकार्पण समारोह शुरू होने जा रहा है। राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में बनी शिव प्रतिमा की ऊंचाई 369 मीटर है, जिसे विश्वास स्वरूपम नाम दिया गया है। 9 दिन चलने वाले इस समारोह में 7 से 8 स्टेट के CM समेत कई मिनिस्टर और सेलिब्रिटी इस आयोजन में शामिल होंगे। अब तक आपने प्रतिमा के बाहर के स्वरूप के दर्शन किए होंगे, लेकिन दैनिक भास्कर पहली बार इसके अंदर के व्यू को दिखा रहा है। बाहर से दिखने वाली इस प्रतिमा की खूबी ये है कि इसके अंदर बने हॉल में 10 हजार लोग एक साथ एक समय में आ सकते हैं, यानी एक गांव या कस्बा इस प्रतिमा में बस सकता है। विश्वास स्वरूपम प्रतिमा को बनने में 10 साल लगे। 50 हजार से ज्यादा लोगों ने ये प्रतिमा बनाई। जिस परिसर में इसे बनाया गया है, उसे तद पदम उपवन नाम दिया गया है। जब भी आप यहां जाएंगे तो आराम से 7 से 8 घंटे बिता सकेंगे।प्रतिमा इतनी विशाल है कि इसे पूरा देखने में कम से कम 4 घंटे लगेंगे।