माजुली : राज्य के विभिन्न हिस्सों में आए दिन जंगली हाथी और इंसान के बीच संघर्ष जारी है। इसी बीच कल रात माजुली के योगीगांव में जंगली हाथियों के एक झुंड ने गांव में प्रवेश कर लाखों रुपए की सामग्रियों को नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार पूरबी माजुली, मेरागढ़, कलनीबाड़ी, योगीगांव में पिछले कई दिनों से जगंली हाथियों ने तांडव मचा रखा है। इसी कड़ी में कल रात वनगांव में दो हाथियों ने घुसकर जमकर उपद्रव मचाया। वहीं दूसरी ओर योगीगांव में हाथियों के झुंडे ने गणेश नाथ नामक व्यक्ति की गौशाला में घुसकर लाखों रुपए की सामग्रियों को नष्ट किया। वहीं हाथियों के इस झुंड ने धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग तथा सरकार से हाथियों के इस झुंड को गांव से खदेड़ की मांग की है।