डिमापुर : पूर्वोत्तर क्षेत्र के संकटग्रस्त लोगों की मदद करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए हेल्पिंग हैंड्स ने अपना नगालैंड चैप्टर खोला और इसे हेल्पिंग हैंड्स नगालैंड का नाम दिया। हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त रॉबिन हिबू ने रविवार को लिविंगस्टोन फाउंडेशन इंटरनेशनल दीमापुर में औपचारिक रूप से एनजीओ के नागालैंड चैप्टर की स्थापना की। लिविंगस्टोन फाउंडेशन इंटरनेशनल दीमापुर के अध्यक्ष डॉ एंड्रयू अहोतो सेमा इसके नए अध्यक्ष हैं। एनजीओ को हिबू ने दिल्ली में पूर्वोत्तर के संकटग्रस्त लोगों की मदद के लिए समान विचारधारा वाले लोगों के साथ शुरू किया था।