गुवाहाटी : बरपेटा सत्र के बुढ़ा सत्रिया वशिष्ठ देव शर्मा का निधन हो गया है। उनके निधन पर राज्य भर में शोक की लहर है। उनके निधन को राज्य की बड़ी क्षति बताई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्वशर्मा ने श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार प्राप्त बुढ़ा सत्रिया वशिष्ठ देव शर्मा की आत्मा की शांति कामना की और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिया कि बरपेटा सत्र के बुढ़ा सत्रिया वशिष्ठ देव शर्मा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। श्रीमंत शंकरदेव पुरस्कार प्राप्तकर्ता, एकशरण नामधर्म के एक समर्पित सेवक, सत्रिया संस्कृति के एकनिष्ठ साधक बरपेटा सत्र के बुढ़ा सत्रिया वशिष्ठ देव शर्मा की मृत्यु पर मंत्री रंजीत कुमार दास ने गहरी संवेदना व्यक्त की। बुढ़ा सत्रिया के निधन की खबर मिलने पर मंत्री ने बरपेटा सत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बरपेटा सत्र के बुढ़ासत्रिया वशिष्ठ देवशर्मा का निधन असमिया समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने यह भी कहा कि असम के समाज जीवन और असमिया सत्रिया संस्कृति के लिए उनके बहुमूल्य योगदान के लिए असम के निवासी उन्हें हमेशा याद रखेंगे। स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने भी बरपेटा सत्र के प्रमुख वशिष्ठ देव शर्मा के निधन पर शोक जताया है। बरपेटा सत्र के बुढ़ा सत्रिया वशिष्ठ देव शर्मा के निधन पर एआईयूडीएफ अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की। बुढ़ा सत्रिया के निधन पर बरपेटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुनींद्र नाथ दास, बरपेटा जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल दास, महासचिव हेमंत देउरी, निपा कलिता,असम गण परिषद की बरपेटा जिला समिति के महासचिव धनजीत पाठक, बरपेटा के पूर्व जिला आयुक्त वयोवृद्ध लेखक थानेश्वर मालाकार,असम जातीय परिषद के केंद्रीय सांगठनिक सचिव गोविंद गायन, सचिव सत्येंद्रनाथ दास व संजीव ओजा, खिलंजिया सुरक्षा बल, असम के मुख्य संयोजक कृृष्णकांत दास, बरपेटा जिले के महासचिव जितु दास, आसू के सांगठनिक सचिव कृृष्णकांत दास, बरपेटा महकमा छात्र संघ के अध्यक्ष कुमार दीपक दास, बरपेटा आंचलिक छात्र संघ के अध्यक्ष राहुल सूत्रधर, सचिव विद्युत दास, असम जातीय परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई के साथ बरपेटा जिला समिति तथा बरपेटा नगर परिषद के सचिव धनजीत दास, युवा बल सचिव परागमणि दास अध्यक्ष, असम जातीय परिषद के जिला सचिव नितुल पटवारी ने गहरा शोक व्यक्त किया। राइजर दल की ओर से भी वशिष्ठ देव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।
नहीं रहे बरपेटा सत्र के बुढ़ा सत्रिया वशिष्ठ देव शर्मा
