कोहिमाः पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड 2022 के हॉर्नबिल महोत्सव के लिए कमर कस रहा है। नगालैंड के कोहिमा के पास किसामा में नगा हेरिटेज विलेज में हॉर्नबिल फेस्टिवल की तैयारियां जोरों पर है। किसामा में नगा विरासत गांव नगालैंड में कोहिमा से लगभग 12 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। नगालैंड का प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव इस साल दो साल के बाद बहुत भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। नगालैंड में 1 से 10 दिसंबर तक हॉर्नबिल फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। नगालैंड में हॉर्नबिल महोत्सव, जो सालाना आयोजित किया जाता है, नगा जनजातियों को एक साथ लाता है।
नगालैंड हॉर्नबिल महोत्सव 2022 के लिए तैयार