दिसपुर : गुवाहाटी महानगर की गड़चुक पुलिस ने नकली सोना समेत एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाया गया अभियान के दौरान 4 किलोग्राम नकली सोना समेत भानु बेगम (बंगाईगांव) को थाना क्षेत्र के काटाबारी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला नकली सोना को असली सोना बताकर बेचने की फिराक में थी। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
नकली सोना समेत महिला गिरफ्तार
