अरुणाचल प्रदेश के राजधानी क्षेत्र इटानगर में लॉकडाउन को दो और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन बढ़ाने का आदेश इटानगर राजधानी क्षेत्र (आईसीआर) के उपायुक्त तालो पोटोम ने दिया है। राजधानी क्षेत्र में बढ़ाया गया यह लॉकडाउन 17 मई की सुबह 5 बजे से लागू होगा और 31 मई की शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश आईसीआर द्वारा तालाबंदी करने का निर्णय लिया गया। इटानगर राजधानी क्षेत्र में इटानगर, नाहरलागुन और बंदरदेवा शामिल हैं। इटानगर में लॉकडाउन की विस्तारित अवधि के दौरान पूर्व में घोषित एसओपी लागू रहेंगे। वहीं आवश्यक वस्तुओं जैसे किराना, सब्जियां, मांस आदि से संबंधित दुकानों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच व्यापार करने की अनुमति होगी। वहीं दोपहर 2.30 बजे से सुबह 5 बजे के बीच लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
इटानगर में लॉकडाउन दो सप्ताह और बढ़ा
