गंगटोक : हामरो सिक्किम पार्टी के अध्यक्ष भाईचुंग भूटिया ने पार्टी की जन संसद के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग को पत्र लिखकर राज्य में इनर लाइन परमिट (आईएलपी) लागू करने की मांग की है। गत रविवार आयोजित जन संसद में राज्य के विभिन्न हितधारकों की महत्वपूर्ण भागीदारी देखी गई और एक सर्वसम्मत प्रस्ताव को अपनाने के साथ समाप्त हुआ, जिसमें राज्य और केंद्र सरकारों से राज्य आईएलपी लागू करने की मांग की गई थी। पत्र में तमांग से जन संसद में पारित आधिकारिक प्रस्ताव का नोटिस लेने का अनुरोध किया गया है। पत्र में आईएलपी को लागू करने के लिए विधानसभा की विशेष बैठक आयोजित करने का भी आह्वान किया गया है। भूटिया ने कहा कि हमरो सिक्किम पार्टी को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री जन संसद की मांगों का उचित जवाब देंगे और एक आईएलपी के लिए एक विधायी प्रस्ताव पारित करने के लिए तेजी से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि आईएलपी की मांग लंबे समय से की जा रही है। इससे पहले भी इस संदर्भ में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा गया था। उनका कहना था कि हमारी विविध जातीय और स्वदेशी आबादी और जनसांख्यिकी की रक्षा के लिए अवैध प्रवाह, नशीली दवाओं की तस्करी, बेरोजगारी और अपराध दर जैसी लगातार समस्याओं को नियंत्रित करने के के साथ ही सिक्किम व देश की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्य में आईएलपी अनिवार्य है।
हामरो सिक्किम पार्टी के अध्यक्ष बाईचुंग भूटिया ने की सिक्किम में आईएलपी लागू करने की मांग