गुवाहाटी : मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी शीरोज शाखा ने कल रविवार को उलूबाड़ी स्थित फ्लेम्स रेस्टोरेंट में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर शाखा की सदस्याओं के बीच विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए एवं विजेता रही सदस्याओं को पुरस्कृृत किया गया। साथ ही नृत्य एवं संगीत का आयोजन भी किया गया। शाखाध्यक्ष ज्योति डागा ने बताया कि कार्यक्रम सभी सदस्याओं ने भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही दीपावली मिलन समारोह के साथ ही शाखा सदस्य रितिका सोमानी एवं सरला प्रजापति का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। सभी सदस्याओं ने दोनों को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मायुमं शीरोज शाखा ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
