डिगबोई : डिगबोई महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अधिकांश गोर्खा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया है। इस बार के डिगबोई महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में गोर्खा छात्र संघ समर्थित उम्मीदवार और आसू समर्थित उम्मीदवार के बीच मुख्य प्रतिद्वंदिता थी। इस चुनाव में आसू के उम्मीदवारों को पराजित करते हुए गोर्खा के उम्मीदवारों ने तमाम प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है। गोर्खा के गोपी कृृष्ण छेत्री ने अध्यक्ष, निकिता शर्मा ने महासचिव, ग्रीशा गुरूंग ने वाद-विवाद संगोष्ठी एवं साहित्यिक सचिव, मलीना उपाध्याय ने गर्ल्स कॉमन रूम सचिव, प्रकाश थापा ने ब्यॉज कॉमन रूम सचिव, मुनब छेत्री ने जनरल स्पोर्ट्स सचिव पद पर जीत हासिल कर आसू की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसके अलावा गोर्खा के ही उदीप्त छेत्री सहायक महासचिव और सृष्टि सुनार व्ययामशाला सचिव पद पर निर्विरोध चुने गए। जानकारी के अनुसार निकिता शर्मा कॉलेज के इतिहास में पहली महिला महासचिव है। वहीं आसू समर्थित उम्मीदवारों में ब्रिनंदिता देव, नयनज्योति मोरान और भैरवी मोरान ने जीत हासिल कर आसू का मान रखा।
डिगबोई महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में गोर्खा समर्थित उम्मीदवारों ने लहराया परचम