तिनसुकियाः तिनसुकिया जिला उपायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में कल शनिवार को जिला उपायुक्त नरसिंह पवार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तिनसुकिया जिले के ठेकेदारों के साथ समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला उपायुक्त ने ठेकेदारों को चेतावनी दी कि वे जल जीवन मिशन पर काम की गुणवत्ता को खराब न करें। उन्होंने किसी भी शरारती तत्व से भय न करने की ठेकेदारों से अपील की। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई बदमाश काम में बाधा उत्पन्न करता है या जबरन वसूली आदि करता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई जाए। वहीं जिन योजनाओं को 70 फीसदी से 99 फीसदी तक पूरा किया जा चुका है उन योजनाओं का शत-प्रतिशत कार्य शीघ्र पूरा करने की उपायुक्त ने ठेकेदारों को निर्देश दिया।
तिनसुकिया में जल जीवन मिशन के ठेकेदारों के साथ डीसी ने की समीक्षा बैठक