तिनसुकिया : अखिल भारतीय अग्रवाल युवा शक्ति तिनसुकिया एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, तिनसुकिया के संयुक्त सहयोग से भारतवर्ष के अपने पारंपरिक त्योहार करवा चौथ पर कार्यक्रम का बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। जानकारी के अनुसार 14 अक्तूबर को अपराह्न तीन बजे से तिनसुकिया माकुम रोड स्थित होटल मिराना में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान में शामिल हुई। इस मौके पर मनोरंजक खेल, नृत्य के अलावा कई तरह की प्रतियोगिताएं रखी गई थी। साथ ही खाने-पीने की संपूर्ण व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में संस्था की प्रांतीय अध्यक्ष रेणू बंसल एवं शाखा अध्यक्षा मनीषा कनोई, अग्रवाल महिला सम्मेलन की अध्यक्षा दया अग्रवाल एवं सचिव रंजना अग्रवाल के अलावा कई सदस्या मौजूद थी। उक्त जानकारी सचिव रिंकू अग्रवाल द्वारा दी गई है। कार्यक्रम में ज्योति अग्रवाल एवं सुष्मा अग्रवाल द्वारा मनमोहक नृत्य पेश किया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा।
तिनसुकिया में अग्रवाल युवा शक्ति व महिला सम्मेलन ने आयोजित की पारंपरिक प्रतियोगिताए