गुवाहाटी : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की गगवीं वाहिनी में 13 अक्टूबर से गअ अक्टूबर तक, वाहिनी मुख्यालय एवं तैनाती स्थलों के आस-पास के क्षेत्र में स्पेशल कैंपिंग 2.0 के तहत, चिन्हित स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बृहस्पतिवार को छः माईलकैंप परिसर के आस-पास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इस दौरान कूड़े का उचित निस्तारण किया गया। कीटनासक दवाई का छिड़काव किया गया। इस सफाई अभियान में वाहनों के सभी पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मनीष कुमार, सेनानी गगवीं वाहिनी, ने कहा कि स्वच्छता हमारा अधिकार एवं कर्तव्य दोनों है। अतः हमें स्वयं एवं आस-पास के एरिया को स्वच्छ रखना चाहिए।