गुवाहाटीः 34 वर्षों तक असम के शिक्षा क्षेत्र में सेवा करने वाले अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव को आज सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तर गुवाहाटी शंकरदेव शिशु निकेतन के सभागार में उपाध्यक्ष कुलेन बोड़ो द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सचिव मुकुटेश्वर गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रंजन कुमार शर्मा, प्रधान आचार्य उत्पल तालुकदार, उप प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा ने भाग लिया। ब्रह्माजी राव जिन्होंने पहली बार डिब्रूगढ़ में संघ के प्रचारक के रूप में कार्य किया। उन्होंने 1997 से शिशु शिक्षा समिति, असम और विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र के आयोजन सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां लीं और मातृभाषा स्कूलों के माध्यम से गुणवत्ता सुधार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। इसलिए शिशु शिक्षा समिति शिक्षकों और अभिभावकों के माध्यम से स्थानीय लोगों के प्रबंधन में निकेतन चलाने में सक्षम है। विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव को उनके उल्लेखनीय योगदान को सभी ने प्रशंसा की तथा सम्मानित किया गया और इस महान यात्रा में उनकी मंगल कामना की।
विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री ब्रह्माजी राव का अभिनंदन
