लखीमपुर : लखीमपुर जिला उपायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आज असम-अरुणाचल सीमा मुद्दे पर दोनों राज्यों के मंत्रियों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लंबे समय से चले आ रहे दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद पर मंत्रियों के मध्य मैत्रीपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में असम के सीमा विकास मंत्री संजय किसान और अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री टागे टाकी और दोनों राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अरुणाचल प्रदेश के मंत्री टागे टाकी ने कहा कि सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए असम और अरुणाचल दोनों ही राज्यों को समझौता करते हुए त्याग की भावना से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि बैठक में हुई बातचीत बहुत ही सकारात्मक थी। उन्होंने कहा कि हम दोनों राज्यों की सहमति से मिलकर करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीमाएं केवल प्रशासनिक सुविधा के लिए ही होती है। एक राज्य की लड़की से विवाह करने के लिए सीमाओं की आवश्यकता नहीं होती। दूसरी तरफ मंत्री संजय किसान ने कहा कि हमारे दोनों राज्यों के प्रशासनिक स्तर पर सीमा मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा हुई है और हम पूरे मामले को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पास भेजेंगे जो इस संबंध में निर्णय लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सीमा मुद्दा स्थायी समाधान की ओर बढ़ रहा है और अब से किसी को डरना नहीं चाहिए। बैठक में अरुणाचल प्रदेश के मंत्री टागे टाकी, विधायक तोरिन डाकपी, उपायुक्त अडोंग प्रोटीन, डीएलआरएसओ तमा डाकपी, डीएफओ बंदरदेव, डीपीओ चुकू लामा, असम के मंत्री संजय किसान, उपायुक्त सुमित सत्तावन और पीआरओ मंदिरा सायेंगिया तथा जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।
लखीमपुर में असम-अरुणाचल सीमा विवाद को लेकर सकारात्मक बैठक