शिवसागर : जिले में फोरलेन सड़क कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न उपाय किए गए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास प्राधिकरण की देखरेख में जिले में हो रहे कार्यों की संक्षेप में निगरानी करने आज जिला उपायुक्त आदित्य विक्रम यादव ने जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण को सुचारू रूप से और शीघ्रता से पूरा करने का आह्वान किया और विभिन्न क्षेत्रों के स्थानीय लोगों से बातचीत कर फोरलेन मार्ग के निर्माण में सभी का सहयोग मांगा। उल्लेखनीय है कि शिवसागर जिले के जांजी से डिमौ तक फोरलेन रास्ते के निर्माण कार्य में हो रही देरी से आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
शिवसागर में डीसी यादव ने की फोरलेन सड़क के निर्माण-कार्य की समीक्षा