एजल : मिजोरम में भाजपा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी मिजोरम के भाजपा अध्यक्ष वनलालमुआका ने दी। वनलालमुआका ने कहा कि बीजेपी 2023 में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मिजोरम के 11 जिलों में 40 विधानसभा क्षेत्र हैं। मिजोरम की 39 सीटें अनुसूचित जनजाति और एक सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।