जोरहाट : राज्य के होम्योपैथिक चिकित्सा विज्ञान के अन्यतम शिक्षा प्रतिष्ठान जोरहाट स्थित डॉ. जेके होम्योपैथिक कॉलेज का 47वां स्थापना दिवस आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस मौके पर आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि भारत के प्रचीन तथा परंपरागत चिकित्सा पद्धति ने विश्वभर में स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति और परंपरागत चिकित्सा पद्धति दोनों का लक्ष्य है कि मानव जीवन की रक्षा करें। मौजूदा केंद्र सरकार आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ साथ परंपरागत चिकित्सा पद्धति को प्रोत्साहित करने का प्रयास जारी है। इसके लिए आयुष मंत्रालय के जरिए विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की चिकित्सा पद्धति ने 770 करोड़ लोगों की विश्वास जीतने में सफलता पाई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर 2022 तक आयुष द्वारा उत्पादित दवाओं ने लगभग एक लाख पचास हजार करोड़ रुपए का कारोबार किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय के अनुसार जल्द से ही देश के ग्रामीण इलाकों में भी आधुनिक चिकित्सा पद्धति के साथ साथ परंपरागत चिकित्सा पद्धति को लागू किया जाएगा। साथ ही जोरहाट स्थित डॉ. जेके सैकिया होम्योपैथिक कॉलेज के विकास के लिए राज्य सरकार के आह्वान पर केंद्र जरूरती आर्थिक सहयोग प्रदान करेगी। उनका कहना था कि राज्य सरकार के प्रस्ताव के आधार पर केंद्र सरकार इस मुद्दे को लेकर अहम कदम उठाएगी। मंत्री सोनोवाल ने कहा कि विश्व के 70 देशों में परंपरागत चिकित्सा पद्धति को मान्यता प्रदान किया जा रहा है। हमारे देश के परंपरागत चिकित्सा पद्धति को विश्व स्वास्थ्य संस्था के प्रधान संचालक ने भी प्रशंसा की है। कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए सेंट्रल कॉउंसिल ऑफ रिसर्च एंड होम्योपैथिक के संचालक प्रधान डॉ. सुभाष कौशिक ने होम्योपैथिक चिकित्सा के मौजूदा हालात के बारे में चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा पद्धति विश्व के लगभग सभी देशों में प्रयोग किया जा रहा है। सभा में हिस्सा लेते हुए जोरहाट के विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 47 वर्ष पहले स्थापित यह चिकित्सा महाविद्यालय का विकास क्यों नहीं हुआ, इसे लेकर खेद प्रकट किया। उन्होंने वर्तमान आयुष मंत्री तथा असम के सुपुत्र सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में यह महाविद्यालय तथा विश्व पटल पर स्थान लाभ करने में सक्षम करने की आशा व्यक्त की। सभा में राज्य सभा सांसद कामाख्य प्रसाद तासा, जोरहाट लोक सभा क्षेत्र के सांसद तपन कुमार गोगोई, मरियानी के विधायक रूपज्योति कुमी ने भी अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर जोरहाट जिला उपायुक्त अशोक कुमार बर्मन, राज्य सरकार के आयुष विभाग के संचालक डॉ. पकंज कुमार समूवा, भाजपा जोरहाट जिला अध्यक्ष हेमंत कलिता सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।