बरपेटा रोडः शंकर-अजान जातीय विद्यालय प्रांगण में असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद (अजायुछाप) की बरपेटा जिला समिति के आह्वायक निपल दास की अध्यक्षता में कल गोवर्धना आंचलिक समिति को गठित करने के उद्देश्य से एक प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया। असम जातीयतावादी युवा छात्र परिषद (अजायुछाप) की केंद्रीय समिति के आमंत्रित सलाहकार तथा बरपेटा जिला समिति के मुख्य आह्वायक नवजीत बायन, केंद्रीय समिति के सहकारी महा सचिव विजन बामन, केंद्रीय कार्यर्निवाह निपल डेका, दिग्विजय डेका, बरपेटा जिला समिति के आह्वायक बिपुल बोड़ो और सहादत हुसैन चौधरी की उपस्थित में आयोजित प्रतिनिधि सभा के दौरान सहादत हुसैन चौधरी को अध्यक्ष और दिगंत पाठक को महा सचिव के तौर पर लेकर आगामी सन् 2022-24 के लिए गोवर्धना आंचलिक समिति का गठन किया गया।